Halaman

IPL 2019 LIVE: 70 रन पर सिमटी बैंगलोर, पहले मैच में ही छाए धोनी के धुरंधर

IPL 2019 LIVE: 70 रन पर सिमटी बैंगलोर, पहले मैच में ही छाए धोनी के धुरंधर

    LIVE IPL 2019 CSK vs RCB: score of Chennai super kings vs Royal Challengers Bangalore

इंडियन टी-20 लीग के पहले ही मुकाबले में बैंगलोर की पोल खुल गई। 'धोनी सेना' ने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बैंगलोर को 17.1 ओवर में महज 70 रन समेट दिया। यह आईपीएल इतिहास का छठा न्यूनतम स्कोर भी है।एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। हरभजन सिंह, इमरान ताहिर ने 3-3 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 2 तो एक विकेट ड्वेन ब्रावो के खाते में आया। बैंगलोर की ओर से सर्वाधिक 29 रन पार्थिव पटेल ने बनाए। ड्वेन ब्रावो ने अपने पहले और पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर पटेल को केदार जाधव के हाथों कैच करवाकर बैंगलोर की पारी को 70 रन पर ढेर कर दिया। 

भज्जी-ताहिर का धमाल


बैंगलोर की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। ओपनिंग करने उतरे कप्तान कोहली पहले तो टीम को तेज शुरुआत दिलाने में नाकामयाब रहे, बाद में रनगति बढाने की फिराक में अपना विकेट भी गंवा बैठे। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर हरभजन सिंह ने डीप मिड विकेट पर कोहली को जडेजा के हाथों लपकवाया। विराट ने 12 गेंदों में 6 रन की बेहद धीमी पारी खेली। अपने अगले ही ओवर में भज्जी ने एक बार फिर कमाल दिखाया। नए बल्लेबाज मोईन अली को अपनी ही गेंद पर 9 रन के निजी स्कोर पर लपक लिया। अपना तीसरा और टीम का आठवां ओवर लेकर आए हरभजन ने बैंगलोर की कमर ही तोड़ दी। पहली ही गेंद पर इमरान ताहिर ने एबी डीविलियर्स को कैच छोड़ दिया। इससे पहले कि एबी खतरनाक साबित होते अगली ही गेंद पर भज्जी ने जडेजा के हाथों कैच कराकर मिस्टर 360 को डगआउट लौटाया। एबी ने आउट होने से पहले 10 गेंदों में 9 रन की धीमी पारी खेली। अब टीम को संभालने की जिम्मेदारी अपना पहला आईपीएल खेल रहे शिमरोन हेटमेयर पर थी, लेकिन अपनी दूसरी ही गेंद पर वे रनआउट हो गए। इसके बाद टीम का 10वां और अपना पहला ओवर फेंक रहे लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने युवा शिवम दुबे (2) को चलता किया। अगले ओवर में जडेजा ने ग्रैंडहोम (4) को चलता किया। एक छोर से विकेट गिरते रहते तो दूसरी ओर पार्थिव पटेल टिके रहे।


चेन्नई का पलड़ा भारी

आंकड़ों में धोनी की टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मैच खेले गए हैं जिसमें चेन्नई ने 15 जबकि बैंगलोर ने 7 मैच जीते हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है। चेन्नई में खेले गए सात मैच में 'धोनी सेना' ने कुल छह मैच जीते हैं। धोनी की कप्तानी में उनकी टीम तीन बार खिताब जीत चुकी है जबकि विराट एक बार भी अपनी टीम को खिताब नहीं दिला पाए हैं। 

जहां चेन्नई तीन बार की चैंपियन है, वहीं बैंगलोर की टीम में कई बड़े नाम होने के बावजूद अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है। शनिवार के मैच का नतीजा गेंदबाजों पर और दबाव का सामना करने की क्षमता पर निर्भर होगा।

ऐसी है दोनों टीम:

इसके पहले चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ओपनिंग मुकाबले में उन्होंने अपनी टीम में सिर्फ तीन ही विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी है।

चेन्नई: शेन वॉटसन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चहार, हरभजन सिंह।

बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, मोईन अली, शिमरोन हेटमेयर, एबी डीविलियर्स, शिवम दुबे, कॉलिन डी ग्रांडहोम, युजवेंद चहल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, उमेश यादव

No comments